
Activity
छात्रों को प्रभात का महत्व बता देना । सवेरे ,वातावरण में क्या परिवर्तन होता है यह छात्र समझ जाएंगे।
प्रभात में योगा करने से और सूर्य नमस्कार करने से छात्रों का उत्साह बढ़ जाएगा।
मीरा की भक्ति भावना से छात्र अवगत होंगे और उनमें भक्ति तथा बड़ों के प्रति आदर भाव पैदा होगा।
सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अकेला अभ्यास ही साधक को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से साधक का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। 'सूर्य नमस्कार' स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।
पहले छात्रों के आठ आठ के ग्रुप तैयार करेंगे । उनको सूर्य के विभिन्न नामों के बारे, बारह स्थितियों के बारे में में बता देंगे फिर सूर्य नमस्कार विधि के अनुसार छात्रों के द्वारा बता देंगे।
1) दोनों हाथों को जोड़कर सीधे खड़े हो नेत्र बंद करें ध्यान आज्ञा चक्र पर केंद्रित करके सूर्य भगवान का आह्वान ओम मित्रा ए नमः मंत्र के द्वारा करन
2)स्वास भरते हुए दोनों हाथों को कानों से हटाते ऊपर की ओर ताने तथा भुजाओं और गर्दन को पीछे की ओर झुकाए। ध्यान को गर्दन के पीछे विशुद्धि चक्र पर केंद्रित करें।
3) तीसरी स्थिति में सांस को धीरे-धीरे बाहर निकालते हुए आगे की ओर झुकाए
हाथ गर्दन के साथ, कानों से सटे हुए नीचे जाकर पैरों के दाएं बाएं पृथ्वी का स्पर्श करें घुटने सीधे रखकर माथा घुटनों का स्पर्श करता हुआ ध्यान नाभि के पीछे मणिपुर चक्र पर केंद्रित करते हुए कुछ ऐसी स्थिति में रुके कमर या रीड के दोष वाले छात्र ना करें।
छात्र इस प्रकार सूर्य नमस्कार की मुद्राएं कर अपने अनुभव प्रस्तुत करेंगे
प्रभात के समय दिखाई देने वाला परिवर्तन, शारीरिक और मानसिक।
साथी छात्र प्रभात के समय प्रकृति में दिखाई देने वाले परिवर्तन के बारे में भी बताएंगे
पक्षियों का जागना, पालतू जानवरों की आवाजें, घर से निकलने वाली आवाजें इसकी जानकारी छात्र देंगे।
छात्र प्रभात समय में क्या क्या परिवर्तन होता है इसकी जानकारी रखेंगे।
गांव में प्रभात समय में दिखाई देने वाले दृश्य का वर्णन अपने शब्दों में करेंगे।
जैसे गांव में सवेरा होते ही लोग जागते ही घर के दरवाजे, झरोका खोल देते हैं बाहर का आंगन साफ करने लगते हैं ।पानी भरने के लिए कुएं पर जाते हैं, अपने पालतू जानवरों को चारा देते हैं ,दूध दोहतेहैं ,दही मथते दे हैं ,आटा पीसते हैं, चुल्ले पर पानी गर्म करते हैं, मंदिर में भक्ति के गीत गूंजते सुनाई देते हैंइसका वर्णन छात्र करेंगे
साथ ही शहर में सवेरा होता है तो कल्पना के आधार पर छात्र वर्णन करेंगे। सायरन बजता है ।लोग उठकर रास्ते पर व्यायाम के लिए निकलेंगे , कुछ लोग सवेरे काम के लिए बाहर जाएंगे। मंदिरों से गाने की आवाज सुनाई देगी।
छात्रों को सूर्य नमस्कार की विधि के बारे में बता कर सूर्य नमस्कार के महत्व को तथा उसके फायदे के बारे में छात्रों को जानकारी देना। सवेरे सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और शरीर के अंदर उत्साह संचारित होता है इसने सवेरे उठना महत्वपूर्ण है यह बता देना।
प्रस्तावना में चर्चात्मक पद्धति से छात्रों को सवेरे दिखाई देने वाले प्राकृतिक दृश्य का वर्णन करना।
मीराबाई की संक्षिप्त में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में जानकारी देना।
मीराबाई द्वारा प्रस्तुत भोर का वर्णन करते हुए उनकी भक्ति भावना का वर्णन करना।
मीराबाई सबेरे श्रीकृष्ण को उठाते हुए सवेरे का किस प्रकार वर्णन कर रही है यह छात्रों को बताना।
योगा मैट।
योगा किट।
| Relevance Activity with sports | Relevance Activity with subject | Quality of Activity | Creativity | Expert Comment | Name | Action |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 2 | 2 | 2 | 2 | Planned activity is quite good but the students need to be involved in some physical activity and another variation is advisable related to PE and explained clearly. | RASHMI SINGH | delete edit |