Card image cap

Activity

रिले रेस (relay race)

Class 8  
Chapter:
Concept:

Class: Class 8 
Skill: Specialised Sports Coaching 
Sports: Athletics
Technique: 100 Meter Race

रिले रेस (relay race)

Learning Outcomes

1. आत्म विश्वास, दृढ़ संकल्प व व्यवहारिक ज्ञान का विकास होगा।

2. छात्रों में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना।

3. विभिन्न कठिनाइयों को पार करने के योग्य बनाना।

4. विवेक का विस्तार।

5. सकारात्मक सोच का विकास।

Description Of Activity

1. कक्षा के छात्रों को दो-दो के समूहों या टीम में बाँटकर खेल संबंधी निर्देश दिए जाएंगे।

2. 100 या 200 मीटर की रिले रेस के लिए 5 ट्रैक तैयार करेंगे। जहाँ पर एक स्टार्टिंग लाइन होगी व दूसरे छोर पर फिनिशिंग लाइन होगी।

3. दूसरे छोर पर समूह या टीम के एक छात्र को पहले से ही खड़ा कर दिया जाएगा और उसके सामने टोपी बनाने में प्रयोग होने वाले सामान जैसे- रुई, धागा कपड़ा व टोपी इन सबको एक व्यवस्थित क्रम में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दिया जाएगा।

4. सीटी (whistle) की आवाज के साथ स्टार्टिंग लाइन से समूह का पहला छात्र दौड़कर फिनिश इन लाइन पर अपने साथी को एक बैग (प्लास्टिक या पेपर बैग) देगा।

5. समूह के दूसरे छात्र को उस पेपर बैग में टोपी बनाने संबंधी सामान को जल्द से जल्द भरकर पुनः दौड़ कर स्टार्टिंग लाइन पर पहुँचना होगा।

6. जिस टीम के द्वारा यह कार्य सबसे कम समय में पूरा होगा वही टीम विजेता घोषित की जाएगी।

 

नोट: 1. यह दौड़ तब तक पूरी नहीं मानी जाएगी जब तक समूह/टीम का दूसरा छात्र जो फिनिशिंग लाइन पर खड़ा होगा टोपी बनाने का सारा सामान बैग में भरकर व दौड़कर स्टार्टिंग लाइन पर नहीं पहुँच जाता।

2.  निर्णायक की भूमिका में विषय शिक्षक व शारीरिक शिक्षक मैदान पर मौजूद रहेंगे।

Variations

1. इस रेस को frog jump के माध्यम से भी पूर्ण किया जा सकता है।

2. समूह में छात्रों की संख्या अपनी सुविधा के अनुसार बढ़ाई जा सकती है।

3. पेपर बैग के स्थान पर छात्र टोपी को लेकर भी दौड़ सकते हैं।

4. निर्णायक की भूमिका में कक्षा के छात्रों को भी यह कार्य सौंपा जा सकता है।

Coaching Tips

1. छात्रों को इस खेल के नियम पहले ही समझा दिए जाएँगे।

2. भागते समय किसी छात्र को चोट न लगे इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

3. सुरक्षा हेतु का first aid box प्रबंध भी  मैदान पर होगा।

Equipment/Material Required

1. चूना (ट्रैक बनाने के लिए)

2. स्टॉपवॉच

3. Whistle (सीटी)

4. पेपर बैग या प्लास्टिक बैग

5. रुई

6. धागा

7. कपड़ा

8 . टोपी


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
5 4 4 4 Activity is planned attractively. The activity is planned according to the chapter and it brings out all the important highlights in it. RASHMI SINGH delete edit