Card image cap

Activity

शटल रन (Shuttle Run)

Class 6  
Chapter:
Concept:

Class: Class 6 
Skill: Specialised Sports Coaching 
Sports: Athletics
Technique: Running

शटल रन (Shuttle Run)

Learning Outcomes

 

श्रवण कौशल

1. अध्यापक/अध्यापिका सस्वर वाचन द्वारा पाठ में आए ऐ, ॆॆ, झ, ढ, ढ़, थ, फ, युक्त शब्दों को पढ़ेंगे और विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे।

2. अध्यापक/अध्यापिका एक-एक अक्षर या शब्द के सही उच्चारण पर विशेष ध्यान देंगे जिससे विद्यार्थी उन्हें सुनें और उनके सही उच्चारण से अवगत हों।

3. अध्यापक/अध्यापिका हरेक शब्द का सरल अर्थ भी समझाते जाएंगे ताकि विद्यार्थी पाठ में आए शब्दों के अर्थ और भाव से भली-भांति अवगत हों।

पठन / वाचन कौशल

1. विद्यार्थी अध्यापक द्वारा पढ़ाए गए पाठ को व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से पढ़ेंगे।

2. पाठ के वाचन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।

3. इससे उनमें भाषण कौशल विकसित होता है।

4. भाषाई अधिगम में सुधार आता है।

लेखन कौशल

1. विद्यार्थी शिक्षण बिन्दुओं में दिए गए सभी वर्णों तथा मात्राओं को लिखने का अभ्यास करेंगे और उनकी सहायता से नए शब्दों का निर्माण करेंगे ।

2. इससे विद्यार्थियों के मस्तिष्क और हाथ सक्रिय हो जाते हैं।

3. लिखने से शब्दों का अध्ययन अच्छा हो जाता है तथा याद करने की क्षमता बढ़ जाती है।

4. इससे उनकी लिखावट में सुधार होगा और उनकी लिखने की गति बढ़ेगी।

कौशल का विकास

पढ़ाए गए पाठ के माध्यम से बच्चों के भाषाई कौशलों (श्रवण, पठन, वाचन, लेखन आदि) का विकास होगा।

 

Description Of Activity

1. सर्वप्रथम 5-10 बच्चों का एक-एक ग्रुप बनाएं।

2. खेल के मैदान के दोनों ओर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कुछ बेंच या टेबल रखें। ध्यान रहे कि दूरी 15 से 20 मीटर से अधिक न हो।

3. मैदान में रखे बेंचों या टेबलों पर एक ओर चित्रों वाले चार्ट रखें और दूसरी ओर वर्णों एवं मात्राओं वाले चार्ट।

4. विद्यार्थियों को मैदान के उस ओर से दौड़ना शुरू कराए जाएं, जहाँ वर्णों एवं मात्राओं वाले चार्ट रखे हुए हैं, और दूसरी तरफ पहुँचते ही विद्यार्थी टेबल से कोई भी चित्र उठाकर दौड़ते हुए अपनी-अपनी जगहों पर लौट जाएंगे।

5. फिर टेबल पर रखे हुए अक्षरों में से सही अक्षर चुनकर उसी चित्र का नाम बनाएँगे, उसके बाद दोनों (चित्र और नाम) को लेकर उसी स्थान तक दौड़ते हुए जाएंगे, जहाँ उनके अध्यापक या निर्णायक बैठे हुए हैं।

6. दोनों समूहों में से सबसे ज्यादा सही शब्द निर्माण करने वाले समूह को विजेता घोषित किया जाएगा |

7. सबसे पहले सही उत्तर के साथ पहुँचने वाले तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिया जा सकता है।

 

Variations

विद्यालय परिसर में प्राप्त चीजों को देखकर नए-नए शब्दों के निर्माण के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे।

Coaching Tips

1. स्कूल बास्केट बॉल कोर्ट का उपयोग किया जा सकता है।

2. दौड़ाते समय बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

3. शटल रन के आयोजन के लिए जो-जो तैयारियां की गई हैं, उनसे सम्बन्धित कारकों के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को नए-नए शब्द निर्माण करने की विधि समझायेंगे।

 

Equipment/Material Required

1. टेबल या बेंच।

2. सीटी।

3. पाठ के आधार पर तैयार किए गए चित्रों के चार्ट।

4. वर्णों और अक्षरों के चार्ट।

 

 


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
3 3 3 3 1 सीखने के प्रतिफल को शिक्षा, खेल और गतिविधि (ऐक्टिविटी) से प्राप्त संबंधित मूल्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए । 2 गतिविधि (ऐक्टिविटी) को छात्रों की समझ और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देना चाहिए। 3 गतिविधि में भागीदारी के माध्यम से विकसित कौशल से संबंधित खेल और अन्य खेलों का उल्लेख किया जा सकता है ताकि छात्र अपनी रुचि के खेलों के लिए खुद को तैयार कर सकें। 4 डेटा रिकॉर्ड करने के लिए एक प्रारूप तैयार किया जा सकता है और छात्रों को इसका विश्लेषण करने के लिए शामिल किया जा सकता है। Rachna delete edit