Card image cap

Activity

जोड़ी बनाना (Pairing)

Class 6  
Chapter:
Concept:

Class: Class 6 
Skill: Specialised Sports Coaching 
Sports: Athletics
Technique: Running

जोड़ी बनाना (Pairing)

Learning Outcomes

श्रवण कौशल

1. अध्यापक/अध्यापिका सस्वर वाचन द्वारा पाठ में आए औ,ॏ, ण, ध, ष युक्त शब्दों को पढ़ेंगे और विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे।

2. अध्यापक/अध्यापिका एक-एक अक्षर या शब्द के सही उच्चारण पर विशेष ध्यान देंगे जिससे विद्यार्थी उन्हें सुनें और उनके सही उच्चारण से अवगत हों।

3. अध्यापक/अध्यापिका हरेक शब्द का सरल अर्थ भी समझाते जाएंगे ताकि विद्यार्थी पाठ में आए शब्दों के अर्थ और भाव से भली-भांति अवगत हों।

पठन / वाचन कौशल

1. विद्यार्थी अध्यापक द्वारा पढ़ाए गए पाठ को व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से पढ़ेंगे।

2. पाठ के वाचन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।

3. इससे उनमें भाषण कौशल विकसित होता है।

4. भाषाई अधिगम में सुधार आता है।

लेखन कौशल

1. विद्यार्थी शिक्षण बिन्दुओं में दिए गए सभी वर्णों तथा मात्राओं को लिखने का अभ्यास करेंगे और उनकी सहायता से नए शब्दों का निर्माण करेंगे ।

2. इससे विद्यार्थियों के मस्तिष्क और हाथ सक्रिय हो जाते हैं।

3. लिखने से शब्दों का अध्ययन अच्छा हो जाता है तथा याद करने की क्षमता बढ़ जाती है।

4. इससे उनकी लिखावट में सुधार होगा और उनकी लिखने की गति बढ़ेगी।

कौशल का विकास

पढ़ाए गए पाठ के माध्यम से बच्चों के भाषाई कौशलों (श्रवण, पठन, वाचन, लेखन आदि) का विकास होगा।

 

Description Of Activity

1. सर्वप्रथम 5-5, 10-10 बच्चों का एक-एक ग्रुप बनाएं।

2. खेल के मैदान के दोनों ओर विद्यार्थियों को खड़े करें जिसकी दूरी 10 से 15 मीटर से अधिक न हो।

3. मैदान के एक ओर खड़े छात्रों के हाथ में पाठ में दिये गये विभिन्न वर्णों/अक्षरों एवं मात्राओं की सूची होगी और दूसरी ओर खड़े छात्रों के पास उन वर्णो एवं मात्राओं से बनने वाले अलग-अलग चित्र होंगे |

4. जिस ओर के छात्रों के हाथ में पाठ में दिये गये विभिन्न वर्णों/अक्षरों एवं मात्राओं की सूची होगी उन्हें सीटी के साथ उस ओर दौड़ कर जाने को कहेंगे जिस ओर चित्र लेकर छात्र खड़े हैं |

5. इस प्रकार बच्चे दौड़ कर जाएंगे और सही चित्र वाले बच्चे के साथ खड़े हो जाएंगे और संबंधित चित्र का सही ढंग से उच्चारण करेंगे।

6. सबसे कम समय में एवं सही ढंग से जो समूह जोड़ी बनायेगा तथा सही उच्चारण करेगा उसे विजेता घोषित किया जाएगा |

 

Variations

विद्यालय परिसर में प्राप्त चीजों को देखकर नए-नए शब्दों का निर्माण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करेंगे।

 

Coaching Tips

 

1. स्कूल के खेल के मैदान का उपयोग किया जा सकता है।

2. दौड़ाते समय बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

3. जोड़ी बनाना खेल के आयोजन के लिए जो-जो तैयारियां की गई हैं, उनसे सम्बन्धित कारकों के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को नए-नए शब्द निर्माण करने की विधि समझायेंगे।

 

Equipment/Material Required

1. कागज,चार्ट एवं तख्ती।

2. सीटी। 

3. पाठ के आधार पर तैयार किए गए चित्रों के चार्ट।

4. वर्णों और अक्षरों के चार्ट।

 


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
3 3 3 3 1 सीखने के प्रतिफल को शिक्षा, खेल और गतिविधि (ऐक्टिविटी) से प्राप्त संबंधित मूल्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए । 2 गतिविधि (ऐक्टिविटी) को छात्रों की समझ और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देना चाहिए। 3 गतिविधि में भागीदारी के माध्यम से विकसित कौशल से संबंधित खेल और अन्य खेलों का उल्लेख किया जा सकता है ताकि छात्र अपनी रुचि के खेलों के लिए खुद को तैयार कर सकें। 4 डेटा रिकॉर्ड करने के लिए एक प्रारूप तैयार किया जा सकता है और छात्रों को इसका विश्लेषण करने के लिए शामिल किया जा सकता है। Rachna delete edit