Card image cap

Activity

फ्लैश कार्ड

Class 6  
Chapter:
Concept:

Class: Class 6 
Skill: Specialised Sports Coaching 
Sports: Athletics
Technique: Running

फ्लैश कार्ड

Learning Outcomes

श्रवण कौशल

1. अध्यापक/अध्यापिका सस्वर वाचन द्वारा पाठ में आए क्ष, त्र, ज्ञ, श्र युक्त शब्दों को पढ़ेंगे और विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे।

2. अध्यापक/अध्यापिका एक-एक अक्षर या शब्द के सही उच्चारण पर विशेष ध्यान देंगे जिससे विद्यार्थी उन्हें सुनें और उनके सही उच्चारण से अवगत हों।

3. अध्यापक/अध्यापिका हरेक शब्द का सरल अर्थ भी समझाते जाएंगे ताकि विद्यार्थी पाठ में आए शब्दों के अर्थ और भाव से भली-भांति अवगत हों।

पठन / वाचन कौशल 

1. विद्यार्थी अध्यापक द्वारा पढ़ाए गए पाठ को व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से पढ़ेंगे।

2. पाठ के वाचन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।

3. इससे उनमें भाषण कौशल विकसित होता है।

4. भाषाई अधिगम में सुधार आता है। 

लेखन कौशल 

1. विद्यार्थी शिक्षण बिन्दुओं में दिए गए सभी वर्णों तथा मात्राओं को लिखने का अभ्यास करेंगे और उनकी सहायता से नए शब्दों का निर्माण करेंगे ।

2. इससे विद्यार्थियों के मस्तिष्क और हाथ सक्रिय हो जाते हैं।

3. लिखने से शब्दों का अध्ययन अच्छा हो जाता है तथा याद करने की क्षमता बढ़ जाती है।

4. इससे उनकी लिखावट में सुधार होगा और उनकी लिखने की गति बढ़ेगी।

कौशल का विकास

पढ़ाए गए पाठ के माध्यम से बच्चों के भाषाई कौशलों (श्रवण, पठन, वाचन, लेखन आदि) का विकास होगा।

 

Description Of Activity

1. सर्वप्रथम 4-4, या 8-8 बच्चों का एक-एक ग्रुप बनाएं।

2. खेल के मैदान के एक ओर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कुछ बेंच या टेबल रखें। ध्यान रहे कि दूरी 10 से 15 मीटर से अधिक न हो।

3. मैदान में रखे बेंचों या टेबलों पर विभिन्न शब्दों वाले फ़्लैश कार्ड रखें जिनमें प्रथम, मध्य एवं अन्त के वर्णों वाले स्थान खाली हों | और दूसरी ओर खड़े बच्चों के हाथ में क्ष, त्र, ज्ञ, श्र वर्णों वाले फ्लैश कार्ड दें ।

4. सीटी बजने अथवा अध्यापक का निर्देश पाने पर जिन छात्रों के हाथों में क्ष, त्र, ज्ञ, तथा श्र वर्णों वाले फ्लैश कार्ड हैं वह दौड़ कर टेबल या बेंच पर रखे फ्लैश कार्डों की सहायता से क्ष, त्र, ज्ञ, तथा श्र वर्णों को सही जगह रखने से बनने वाले शब्दों के फ्लैश कार्ड का निर्माण करेंगे तथा उसका उच्चारण करेंगे ।

5. इस प्रकार जिस समूह के बच्चे सबसे कम समय में तथा सबसे ज्यादा मात्रा में फ्लैश कार्ड का निर्माण करेंगे उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा।

 

Variations

विद्यालय परिसर में प्राप्त चीजों को देखकर नए-नए शब्दों एवं फ्लैश कार्ड  का निर्माण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करेंगे।

Coaching Tips

1. विद्यालय के खेल के मैदान का उपयोग किया जा सकता है।

2. दौड़ाते समय बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

3. फ्लैश कार्ड मेकिंग के आयोजन के लिए जो-जो तैयारियां की गई हैं, उनसे सम्बन्धित कारकों के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को नए-नए शब्द निर्माण करने की विधि समझायेंगे।

 

Equipment/Material Required

1. टेबल या बेंच।

2. सीटी। 

3. पाठ के आधार पर तैयार किए गए विभिन्न वर्णों एवं मात्राओं के फ्लैश कार्ड |

4. क्ष, त्र, ज्ञ, तथा श्र वर्ण वाले फ्लैश कार्ड ।


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
2 3 3 3 1 सीखने के प्रतिफल को शिक्षा, खेल और गतिविधि (ऐक्टिविटी) से प्राप्त संबंधित मूल्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए । 2 गतिविधि (ऐक्टिविटी) को छात्रों की समझ और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देना चाहिए। 3 गतिविधि में भागीदारी के माध्यम से विकसित कौशल से संबंधित खेल और अन्य खेलों का उल्लेख किया जा सकता है ताकि छात्र अपनी रुचि के खेलों के लिए खुद को तैयार कर सकें। 4 डेटा रिकॉर्ड करने के लिए एक प्रारूप तैयार किया जा सकता है और छात्रों को इसका विश्लेषण करने के लिए शामिल किया जा सकता है। 6 शारीरिक गतिविधि शामिल होनी चाहिए Rachna delete edit