
Activity
श्रवण कौशल
1. अध्यापक/अध्यापिका सस्वर वाचन द्वारा पाठ में आए ऋ, रु, रू युक्त शब्दों को पढ़ेंगे और विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनेंगे।
2. अध्यापक/अध्यापिका एक-एक अक्षर या शब्द के सही उच्चारण पर विशेष ध्यान देंगे जिससे विद्यार्थी उन्हें सुनें और उनके सही उच्चारण से अवगत हों।
3. अध्यापक/अध्यापिका हरेक शब्द का सरल अर्थ भी समझाते जाएंगे ताकि विद्यार्थी पाठ में आए शब्दों के अर्थ और भाव से भली-भांति अवगत हों।
पठन / वाचन कौशल
1. विद्यार्थी अध्यापक द्वारा पढ़ाए गए पाठ को व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से पढ़ेंगे।
2. पाठ के वाचन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।
3. इससे उनमें भाषण कौशल विकसित होता है।
4. भाषाई अधिगम में सुधार आता है।
लेखन कौशल
1. विद्यार्थी शिक्षण बिन्दुओं में दिए गए सभी वर्णों तथा मात्राओं को लिखने का अभ्यास करेंगे और उनकी सहायता से नए शब्दों का निर्माण करेंगे ।
2. इससे विद्यार्थियों के मस्तिष्क और हाथ सक्रिय हो जाते हैं।
3. लिखने से शब्दों का अध्ययन अच्छा हो जाता है तथा याद करने की क्षमता बढ़ जाती है।
4. इससे उनकी लिखावट में सुधार होगा और उनकी लिखने की गति बढ़ेगी।
कौशल का विकास
पढ़ाए गए पाठ के माध्यम से बच्चों के भाषाई कौशलों (श्रवण, पठन, वाचन, लेखन आदि) का विकास होगा।
1. 8 10 -
2. |
3.
4.
5.
6. |
विद्यालय परिसर में प्राप्त चीजों को देखकर नए-नए शब्दों का निर्माण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहन करेंगे।
1. विद्यालय के खेल के मैदान का उपयोग किया जा सकता है।
2. दौड़ाते समय बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
3. म्यूजिकल चेयर रन (Musical chair Run) के आयोजन के लिए जो-जो तैयारियां की गई हैं, उनसे सम्बन्धित कारकों के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को नए-नए शब्द निर्माण करने की विधि समझायेंगे।
1. कुर्सी।
2. रुमाल या कार्ड बोर्ड ।
3. पाठ के आधार पर तैयार किए गए चित्रों व शब्दों के चार्ट।
4. माइक एवं लाउडस्पीकर ।
| Relevance Activity with sports | Relevance Activity with subject | Quality of Activity | Creativity | Expert Comment | Name | Action |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 1 | 1 | Need to explain the Musical chair run. Need to add Learning outcomes based on the sports activity and the topic of the chapter. Check the description of activity. | Neetu Yadav | delete edit |