
Activity
विद्यार्थी को अपने भावों,विचारों ,अनुभवों आदि को सरलतापूर्वक एवं स्पष्ट ढंग से प्रस्तुति करने योग्य बनाना |
शुद्ध उच्चारण ,शब्दों का चयन ,उचित गति एवं हावभाव के शत बोलना आदि सीखना |
अध्यापक काव्यगान/काव्यपाठ को उचित दती, लय ,यति,आरोह-अवरोह ,स्वराघात को ध्यान में. रखते हुए प्रस्तुतिकरेगा |
अपने विचारों को प्रभावोत्पादक ढंग से रखना |
काव्यपाठ/काव्यगान करते समय छात्रों के गान/पाठ में अलग-अलग ढंग ,उच्चारण भेद आदि जैसी विविधता या अशुद्धियाँ नजर आने पर छात्र आपस में ही काव्यगान/काव्यपाठ में होनेवाली गलतियों को सुधार करेंगे |
अध्यापक छात्रों के सम्मुख काव्यगान/काव्यपाठ करेंगे |
विद्यार्थियों से समूहगान करवाएँगे ,तत्पश्चात हरेक छात्र को काव्यगान/पाठ करने के लिए कहेंगे |
किसी छात्र का उच्चारण अशुद्ध होने पर अन्य छात्र से शुद्ध उच्चारण करवाएँगे जिससे छात्रों का उन शब्दों की ओर ध्यानाकर्षित होगा |
छात्र-छात्राओं को दो दलों में बाँटकर एक-एक मुखड़े को अन्ताक्षरी के रूप में प्रस्तुत करने को कहेंगे |
पाठ्यपुस्तक
यु-ट्यूब विडीयो
रिकार्डिंग