
Activity
सभी स्तरों पर शांतिपूर्ण माहौल के लिए जिम्मेदार पुलिस मंडलों और अधिकारियों के कामकाज और जिम्मेदारी को समझें।
क्लास के सभी छात्रों में से कबड्डी का खेल खिलाने के लिए 24 छात्रों का चयन किया जाएगा। कक्षा के अन्य छात्र परिषद गण के रूप में को देखेंगे।
इसमें से 12 12 खिलाड़ियों की 2 टीम बनाई जाएगी।
एक टीम का कैप्टन होगा मोहन
दूसरी टीम का कैप्टन होगा रघु
दोनों टीमों के बीच कबड्डी का खेल अच्छी तरह से चल रहा था।
दोनों ही टीम अच्छी तरह से स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ खेल रही थी।
अचानक रघु के टीम के एक खिलाड़ी के द्वारा खेल के दौरान चेकिंग की गई।
रघु के टीम के खिलाड़ी ने कहा कि मैंने बोनस लाइन टच किए तो हमारी टीम को बोनस पॉइंट मिलना चाहिए।
जबकि रघु के टीम के सभी खिलाड़ी इस बात का विरोध किया और कहा कि रघु के टीम का खिलाड़ी वह लाइन को टच किए बिना ही वापिस गया है । उसने बोनस लाइन को टच नहीं किया है इसलिए वह गलत बोल रहा है इस बात को लेकर दोनों टीमों के बीच विवाद खड़ा हुआ।
दोनों टीमों के कैप्टन के द्वारा यह समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान ना होने पर इस समस्या स्पोर्ट्स कमेटी के सामने रखी गई। जिसमें 3 सदस्य थे।
स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से अलग-अलग बात की।
दोनों टीमों के कप्तानों से बात की।
दोनों रेफरी एवं मुख्य रेफरी से भी बात की गई।
अंत में सभी से प्राप्त की गई जानकारियों के आधार पर कमेटी के द्वारा रघु के टीम को गलत ठहराया गया और उनको आगे से ऐसा न करने का सुझाव किया और खेल को खेलदिली के साथ खेलने के लिए निर्देश दिए गए।
इस कबड्डी के खेल के द्वारा छात्रों को पुलिस के क्या कार्य होते हैं। आसानी से समझाया जा सकता है।
कबड्डी की दोनों टीमों को मोहन और रघु के खेत के रूप में देखना है।
रघु की टीम के द्वारा की गई चीटिंग को मोहन के खेत में अपनी मेढ को आगे बढ़ा कर उसकी जमीन छीन ते हुए बताना है।
खेल के दौरान पैदा हुई समस्या को पुलिस का कार्यक्षेत्र समझ कर समझा सकते हैं।
इसमें स्पोर्ट्स कमेटी के द्वारा जो कार्य किया गया उससे हम पुलिस के कार्य को आसानी से छात्रों को समझा सकते हैं। जैसे की
अपने क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना।
मिली शिकायत के आधार पर एफ आई आर दर्ज करना।
एफआईआर के आधार पर घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल करना।
जांच पड़ताल के दौरान मिले सबूतों एवं गवाहों के बयान दर्ज करना।
सबूतों और गवाह के आधार पर फैसला लेना और कार्यवाही करना।
कबड्डी के खेल के अलावा हम रोल प्ले के जरिए भी हम छात्रों को पुलिस के काम को आसानी से समझा सकते हैं।
रोल प्ले
कबड्डी का ग्राउंड
तीनअंपायर
स्पोर्ट्स कमिटी