Card image cap

Activity

बाधा और सफलता

Class 8  
Chapter:
Concept:

बाधा और सफलता

Learning Outcomes

१- छात्रों को जीवन में विभिन्न कठिनाईयों को पार करने की समझ विकसित होगी। 

२- सहभागिता के मह्त्व को समझेंगे। 

३- परोपकारिता, समझदारी, मिलनसारिता, दृढ़संकल्पिता एवं सत्यता के गुणों को धारण करेंगे। 

४- कर्तव्यनिष्ठा एवं सात्यता को अपना कर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की समझ विकसित करेंगे। 

५- समाज में अपनी प्रस्थिति तैयार करेंगे। 

Description Of Activity

१- १००/२०० /४०० मीटर बाधा दौड़ के लिए पांच बराबर दुरी पर हर्डल को बाधा के रूप में रखेंगे। 

२- कक्षा के छात्र को एक एक करके कम  से कम  समय में बाधा दौड़ समाप्त करने हेतु निर्देशित करेंगे।

३- सभी छात्रों का अलग-अलग समय अंकित करेंगे। 

४- दौड़ में लगे सबसे कम समय से अधिक समय की तरफ छात्रों की परिणाम तैयार करेंगे। 

५- परिणाम के आधार पर छात्रों को पारितोषित भी वितरण करेंगे।  

Variations

इस पाठ  को २००/४०० मीटर रिले रेस के द्वारा भी साधा जा सकता है। 

 

Coaching Tips

 १- प्रथम बाधा के पास रुई को बिखेर कर, दूसरी  बाधा के पास धागा को बिखेर कर, तीसरी बाधा  के पास सूती कपड़े के टुकड़े को बिखेर कर,             चौथी बाधा के पास टोपी को बिखेर कर एवं पांचवी बाधा के पास अन्य प्रकार की बाधा (फूल चुनने की बाधा) रखकर पथ को तैयार किया जा            सकता है। 

२- प्रत्येक छात्र को एक रुई का टुकड़ा, एक धागा का टुकड़ा, एक कपड़ा का टुकड़ा, एक टोपी तथा एक फूल चुनकर दौड़ पूर्ण करने की बाध्यता         होगी। 

३- स्टार्टर के रूप मे, समयअंकन के रूप में छात्रों को तथा निर्णायक के रूप में शिक्षको को रखा जा सकता है। 

Equipment/Material Required

१- हर्डल स्टैंड (पांच )

२- विस्सल 

३- स्टॉपवॉच 

४- रुई, धागा, कपड़े, टोपी और फूल 

५- चूने 


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
4 4 4 4 1 सीखने के प्रतिफल को शिक्षा, खेल और गतिविधि (ऐक्टिविटी) से प्राप्त संबंधित मूल्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए । 2 गतिविधि (ऐक्टिविटी) को छात्रों की समझ और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देना चाहिए। 3 गतिविधि में भागीदारी के माध्यम से विकसित कौशल से संबंधित खेल और अन्य खेलों का उल्लेख किया जा सकता है ताकि छात्र अपनी रुचि के खेलों के लिए खुद को तैयार कर सकें। 4 डेटा रिकॉर्ड करने के लिए एक प्रारूप तैयार किया जा सकता है और छात्रों को इसका विश्लेषण करने के लिए शामिल किया जा सकता है। Rachna delete edit