Card image cap

Activity

SPRINT RACE ,KANCHAA/GOLI PLAY

Class 8  
Chapter:
Concept:

Class: Class 8 
Skill: Specialised Sports Coaching 
Sports: Athletics
Technique: Running

SPRINT RACE ,KANCHAA/GOLI PLAY

Learning Outcomes

 छात्र मशीनीकरण के कारण  छोटे कारीगरों की होने वाली दुर्दशा को समझ सकेंगे | 

 छात्र बदलते समय के साथ बढ़ते तकनीकी ज्ञान की जानकारी के महत्व को समझ सकेंगे | 

छात्र हस्तकला विशेषकर चूड़ी बनाने की कला के विषय में जान सकेंगे | 

छात्र गावं-गलियों के बच्चों के खेल विशेषकर कंचा / गोली के विषय में जान सकेंगे | 

 एकाग्रता 

 

Description Of Activity

शिक्षक छात्र संख्यानुसार एवं छात्र क्षमतानुसार छात्रों के / समूह बनायेगा| शिक्षक बिना समूह बनाये समयानुसार प्रत्येक छात्र से रेस करा सकता है |

 

स्प्रिंट रेस के दौरान शिक्षक कुछ छात्रों को स्पाइक्स और स्टार्टिंग ब्लॉक देगा |  शेष  छात्रों को बिना किसी सुविधा के नंगे पैर ( सुरक्षा का ध्यान रखते हुए) ५० से १०० मीटर तक की तीव्र दौड़ कराएगा | प्रत्येक छात्र / समूह की दौड़ कराने के पश्चात शिक्षक नंगे पैर दौड़ करने वाले छात्रों को स्पाइक्स और स्टार्टिंग ब्लॉक की सुविधा देगा और पहले इस सुविधा से दौड़े छात्रों को नंगे पैर दौड़ाएगा | 

रेस खत्म होने के बाद शिक्षक प्रत्येक चरण के विजेताओं को सम्मानित करेगा | उनसे उनके दोनों स्थितियों में दौड़ के अनुभव पूछेगा और छात्रों को बताएगा कि किस तरह मशीनों के बढ़ते प्रयोग के कारण  गुणी  लेकिन मशीनहीन  बदलू अपने व्यवसाय में पिछड़ता गया और उसकी दुर्दशा हुई | 

छात्र इस खेल के माध्यम से पाठ के सार को आसानी से समझ सकेंगे | 

 

 

Variations

कंचे गली-कूचों के लड़कों का विशेष खेल रहा है | शिक्षक छात्रों को ८ समूहों में विभक्त कर कंचा प्रतियोगिता कराएगा | छात्र खेल के माध्यम से संचार क्रान्ति से पहले के छात्रों के प्रिय खेल कंचा/गोली  के विषय में जान सकेंगे और ग्रामीण वातावरण को सजीव देख सकेंगे | 

Coaching Tips

दौड़ के लिए आवश्यक शारीरिक स्थिति ( जिससे छात्रों के चोटिल होने की संभावना न रहे )

 एकाग्रता 

 

Equipment/Material Required

स्पाइक्स , स्टार्टिंग ब्लॉक , कंचे /गोलियां 


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
3 3 2 2 Learning objectives can be more relevant with sports and the description of the activity can be written more clearly for the better understanding of the students. Variation can be more planned. RASHMI SINGH delete edit