Card image cap

Activity

कोकला छपाकी / कोडवापिटान

Class 7  
Chapter:
Concept:

Class: Class 7 
Skill: Specialised Sports Coaching 
Sports: Athletics
Technique: Running

कोकला छपाकी / कोडवापिटान

Learning Outcomes

१-      खेलों के माध्यम से उच्च मानवीय एवं नैतिक मूल्यों को सीखेंगे तथा व्यक्तिगत जीवन में उन्हें आत्मसात करेंगे |

२-      नया खेल कोकला छपाकी /कोड़वा पिटान सीखेंगे |

३-      विविध खेल-कौशल विकसित होंगे |

४-      ईमानदारी,परस्पर प्रेम,आदर व एकता के महत्त्व को समझेंगे |

Description Of Activity

छात्रों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए ग्रामीण परिवेश से सम्बंधित कोकला छपाकी/कोडवा पिटान नामक खेल का आयोजन किया जाएगा |

१-      इस खेल में सभी छात्र सम अंतराल पर गोलाकार में बैठते हैं |

२-      एक छात्र साधारण कपड़े से हस्त-निर्मित कोड़े को लेकर गोलाकार में बैठे बच्चों के पीछे घूमता है |

३-      बैठे हुए बच्चे तालियाँ बजाते हुए गाँव में प्रचलित लोकगीत गाते हैं |

४-      गाते हुए बच्चों के पीछे चलने वाला छात्र सब की नजर बचा कर धीरे से किसी के पीछे कोड़ा गिरा देता है तथा स्वयं चक्र पूर्ण होने तक चलता रहता है |

५-      चक्र पूर्ण होने पर सम्बंधित बच्चे के पीछे से धीरे से कोड़ा उठा कर उसे कोड़े से मारता है तथा वह बच्चों के पीछे से दौड़ता हुआ अपने स्थान पर आ जाता है | और उसके स्थान पर कोड़ा लेकर दौडाने वाला छात्र बैठ जाता है तथा मार खाने वाला छात्र वही प्रक्रिया अपनाता है |

६-      यहाँ यह ध्यातव्य है कि कोड़ा रखने के बाद चक्र पूर्ण होने से पहले यदि सम्बंधित छात्र देख या जान लेता है तो स्वयं कोड़ा उठा कर उसे मारते हुए दौडाता है जब तक वह खाली स्थान पर आ कर बैठ नहीं जाता |

७-      इस खेल में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें कोई रेफ़री या निर्णायक नहीं होता |

खेल के अंत में शिक्षक सभी बच्चों को बुला कर खेल के दौरान उनके सही –गलत के अनुभवों को सुनता है |

Variations

इसी प्रकार बिना रेफरी या निर्णायक के दूसरे खेल भी हो सकते हैं |

Coaching Tips

१-      खेल के दौरान सभी हमेशा सजग,सतर्क तथा चौकन्ना रहें |

२-      खेल के समय बीच-बीच में अध्यापक उन्हें ईमानदारी,परस्पर प्रेम,सद्भाव,एकता व् तनाव-मुक्त रहने की शिक्षा देता रहेगा |

Equipment/Material Required

सामान्य कपड़े से हस्त-निर्मित कोड़ा 


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
3 3 3 3 The learning objective of the chapter needs to be well defined according to the learners-centric approach. Activity is well planned but more thoughts are required towards variation. RASHMI SINGH delete edit