Card image cap

Activity

विष अमृत

Class 8  
Chapter:
Concept:

Class: Class 8 
Skill: Specialised Sports Coaching 
Sports: Athletics
Technique: Running

विष अमृत

Learning Outcomes

1. विष अमृत खेल के माध्यम से अपने प्रयासों को फलदायी बनाना।

2. अपने आस - पास के परिवेश को अपने सद्कर्मों से सुगंधित बनाए रखना। 

3. खेल के तरह ही अपने को लक्ष्य की ओर एकाग्रचित्त बनाए रखना।

4. ऊर्जा स्तर में वृद्धि।

5. आत्म रक्षा कौशल का विकास । 

6. अपने श्रेष्ठ कार्यों के द्वारा समाज व राष्ट्र को आभामय बनाने का प्रयत्न करना।

7. टीम भावना । 

Description Of Activity

1. इस खेल में पूरी कक्षा को व्यस्त किया जा सकता है।

2. छात्रों को चार अलग - अलग 4 समूह में बाँटा जा सकता है - प्रत्येक समूह में एक पकड़ने वाला और नौ भागने वाले विद्यार्थी होंगे ।

3. पकड़ने वाला खिलाड़ी जिस खिलाड़ी को भी छूकर विष बोलेगा, वही खिलाड़ी मूर्ति बन जाएगा जब तक की भागने वाली टीम का कोई खिलाड़ी उस मूर्ति बने खिलाड़ी को अमृत बोलकर स्पर्श नहीं करेगा। 

4. विष बोलने वाला सदस्य भागते हुए छात्रों को स्पर्श करके मूर्ति बनाने के साथ साथ मूर्ति बने सदस्यों की रखवाली भी करता है ताकि दूसरी टीम का सदस्य अमृत बोलकर उसे अपने साथ न ले जाए । 

5. इस खेल में कोई निर्णायक नहीं होता, टीम के सदस्यों को ही ईमानदारी से और सर्वसम्मति से निर्णय लेना पड़ता है । 

6. ध्वनि कविता में कवि अपने स्पर्श से आलस्य से भरे हुए एवं निष्क्रिय हो चुके पुष्पों को पुनः सक्रिय व सचेत करता है, वैसे ही इस खेल में भी टीम के सदस्य एक खिलाड़ी द्वारा विष बोलकर मूर्ति बनाए गए सदस्य को  पुनः निष्क्रिय अवस्था से सक्रिय अवस्था में ले आते हैं । 

7. खेल में बच्चों की संख्या के आधार पर क्रीडास्थल का आकार घटाया बढ़ाया जा सकता है । 

8. इस खेल में वैसे कोई अल्पावकाश नही होता लेकिन यदि खिलाड़ी दौड़ भाग कर थक चुके हैं तो दोनों टीमों के सदस्य सर्वसम्मति से थोड़ा ब्रेक ले सकते है लेकिन खेल पुनः शुरू होने पर उसी स्थिति में खड़े होना है ।

Variations

1. इस खेल में समय सीमा अवश्य निर्धारित होनी चाहिए, इससे प्रतिभागियों की सक्रियता बढ़ेगी । 

2. त्वरित प्रतिक्रिया समयबद्ध तरीके से होती है । 

 

Coaching Tips

1. प्रतिभागियों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए शिक्षक के द्वारा उन्हें इस खेल के कुछ सामान्य नियमों से अवगत कराएँ । 

Equipment/Material Required

1. बाउंड्री बनाने के लिए चाक पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं । 


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
4 4 4 4 Activity is well planned in terms of learners-centric approach but it's advisable to give more thoughts towards the variation of the planned activity. RASHMI SINGH delete edit