Card image cap

Activity

पर्यावरण के घटक

Class 7  
Chapter:
Concept:

Class: Class 7 
Skill: Specialised Sports Coaching 
Sports: Kabaddi
Technique: Toe Touch

पर्यावरण के घटक

Learning Outcomes

       विद्यार्थी यह जानने में सक्षम होंगे कि –

पर्यावरण के तीन घटक (i) प्राकृतिक पर्यावरण (ii) मानव निर्मित पर्यावरण,और  (iii) मानव पर्यावरण होते हैं |

पर्यावरण के ये तीनों घटक एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और परस्पर क्रिया करते हैं |

तीनों ही घटक एक दूसरे की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं |

       विद्यार्थी यह जानने में सक्षम होंगे कि –

पर्यावरण के तीन घटक (i) प्राकृतिक पर्यावरण (ii) मानव निर्मित पर्यावरण,और  (iii) मानव पर्यावरण होते हैं |

पर्यावरण के ये तीनों घटक एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और परस्पर क्रिया करते हैं |

तीनों ही घटक एक दूसरे की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं |

Description Of Activity

सर्वप्रथम इस खेल के लिए दो टीमों का चुनाव किया जाएगा | प्रत्येक टीम में 12-12 सदस्य होंगे |

टीम A छोटे गोले में अन्दर रहेगी |

टीम B बड़े गोले में चारों ओर रहेगी |  

B टीम के खिलाडियों को बताया जाएगा कि आपको प्राकृतिक पर्यावरण, मानव निर्मित पर्यावरण एवं मानव पर्यावरण तीन भागों में अलग-अलग खड़े होना है |

A टीम का केप्टन, B टीम के सदस्यों को उनके नाम (वायुमंडल,धर्म,आर्थिक,उद्योग इत्यादि) के साथ दो खिलाडियों को आवाज़ लगाएगा | अगर वो ध्यान से सुनकर तुरंत अपना स्थान बदल लेंगे तो B टीम को एक पॉइंट मिलेगा और इसी बीच A टीम को उस जगह कब्ज़ा करना होगा |

उदाहरण के लिए :- A टीम के केप्टन के आवाज़ लगाने पर B टीम के वायुमंडल को धर्म के स्थान पर और धर्म को वायुमंडल के स्थान पर जाना होगा |

यदि B टीम के खिलाड़ी ने ध्यान नहीं दिया या अपना स्थान छोड़कर दूसरे स्थान पर नहीं पहुँच पाया तो वो आउट हो जाएगा |

इस प्रकार पीरियड के 40 मिनट के समय को प्रत्येक टीम के लिए 20-20 मिनट आवंटित किए जाएंगे | 20 मिनट बाद टीम A, टीम B के स्थान पर और टीम B, टीम A के स्थान पर खेलेगी | जिस टीम के सबसे अधिक पॉइंट बनेंगे उसे विजेता टीम घोषित किया जाएगा |                                       

Variations

इसी एक्टिविटी को हम कबड्डी खेल के साथ भी करवा सकते हैं | टीम A और B के स्थान पर दो पालियों में यह एक्टिविटी उसी प्रकार होगी जिस प्रकार कबड्डी में खिलाड़ी खेलते हैं | इस एक्टिविटी में खिलाडियों के नाम पर्यावरण के घटकों के नाम पर वायुमंडल, धर्म, आर्थिक, उद्योग इत्यादि होंगे |

Coaching Tips

विद्यार्थियों को इस एक्टिविटी के दौरान खिलाड़ी भावना के साथ खेलने की प्रेरणा देते हुए खेल-खेल में अध्याय को सीखने हेतु प्रेरित करना |

Equipment/Material Required

टीमों के स्थान दर्शाने और टीमों को नाम देने के लिए चाक पाउडर या चूना पाउडर, कागज़ और मार्कर |


Relevance Activity with sports Relevance Activity with subject Quality of Activity Creativity Expert Comment Name Action
4 4 5 5 Very good idea of both the activities- name this first activity. Mala Adhikari delete edit