
Activity
संज्ञानात्मक कौशल (Cognitive Skills) का विकास
दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना
ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से ज्ञान अर्जित करना
कक्षा के विद्यार्थियों को 20 छोटे समूह में बांटा जाएगा प्रत्येक समूह में दो छात्र होंगे जिसमें एक छात्र के आंखों पर पट्टी बांधी जाएगी और दूसरा उसका सहयोगी रहेगा जो कहीं गलत जगह प्रतिभागी ना जाए तो सुरक्षा की दृष्टि से उसे ताली बजा कर सचेत करेगा |
प्रत्येक छात्र को एक गतिविधि के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा |
शिक्षक द्वारा दिशा निर्देश दिया जाएगा कि विद्यालय परिसर में लगे पेड़- पौधे, फूल- पत्तियां, दीवारें एवं अन्य चीजों को प्रतिभागी स्पर्श द्वारा अनुभव करेंगे |
गतिविधि के उपरांत छात्रों को एक स्थान पर एकत्रित करके उनके अनुभवों को
सबके समक्ष प्रस्तुत करवाया जाएगा और दिव्यांग व्यक्तियों के संघर्षपूर्ण जीवन से सबको प्रेरणा हासिल होगी |
5 शिक्षक द्वारा हेलन केलर के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा तथा ईश्वर की अनमोल पर दृष्टि के महत्व को समझाया जाएगा |
1. छात्रों के समूह को ब्रेल लिपि की गतिविधि भी करवाई जा सकती है |
2. छात्रों को दिव्यांगों के चित्र दिखाकर उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कहा जाएगा
3. सामाजिक जागरूकता हेतु नेत्रदान की महता को प्रतिपादित करते हुए नेत्रदान पर नारा लेखन करवाया जाएगा |
4. छात्रों को कल्पना करने के लिए कहा जाएगा कि आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं और रास्ते में आपको एक ऐसा व्यक्ति मिलता है जो देख नहीं सकता आप उसकी मदद करने को उत्सुक हैं उसे बातचीत करते हुए संवाद लिखिए |
प्रतिभागी की सुरक्षा का ध्यान रखना ।
2 विद्यालय परिसर में सहयोगी छात्र उचित दूरी बनाए रखें।
3 नेत्रहीनों के मनोभावों को अपनी अंतर्दृष्टि / आत्मज्ञान के अनुभवों द्वारा सकारात्मक मूल्यों के साथ प्रस्तुत करना।
4 स्टोरी ऑफ लाइफ आत्मकथा का अध्ययन करना।
1. आंखों पर बांधने के लिए पट्टी |
2 प्रसिद्ध दिव्यांगों के चित्र |
| Relevance Activity with sports | Relevance Activity with subject | Quality of Activity | Creativity | Expert Comment | Name | Action |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 4 | 4 | 4 | 4 | 1 सीखने के प्रतिफल को शिक्षा, खेल और गतिविधि (ऐक्टिविटी) से प्राप्त संबंधित मूल्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए । 2 गतिविधि (ऐक्टिविटी) को छात्रों की समझ और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देना चाहिए। 3 गतिविधि में भागीदारी के माध्यम से विकसित कौशल से संबंधित खेल और अन्य खेलों का उल्लेख किया जा सकता है ताकि छात्र अपनी रुचि के खेलों के लिए खुद को तैयार कर सकें। 4 डेटा रिकॉर्ड प्रारूप 1 सीखने के प्रतिफल को शिक्षा, खेल और गतिविधि (ऐक्टिविटी) से प्राप्त संबंधित मूल्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए । 2 गतिविधि (ऐक्टिविटी) को छात्रों की समझ और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देना चाहिए। 3 गतिविधि में भागीदारी के माध्यम से विकसित कौशल से संबंधित खेल और अन्य खेलों का उल्लेख किया जा सकता है ताकि छात्र अपनी रुचि के खेलों के लिए खुद को तैयार कर सकें। 4 डेटा रिकॉर्ड प्रारूप छात्रों को इसका विश्लेषण करने के लिए शामिल किया जा सकता है। | Rachna | delete edit |