
Activity
कठिन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठना
आपसी सहयोग की भावना बढ़ाना
दबाव से मुक्ति पाने के प्रयास
विद्यार्थियों को दो समूह बस मालिक टीम ए और यात्री टीम बी में विभाजित करना.
फुटबॉल मैदान या किसी दूसरे मैदान में दोनों समूहों के बीच एक फुटबॉल का मैच कराना जिसमें दोनों टीमें एक दूसरे के विपक्ष गोल करने का प्रयास करेंगे.
मैदान में दोनों टीमों को आमने सामने खड़ा करना.
मैच में 10- 10 मिनट के दो हाफ होंगे। दोनों टीमें अपने-अपने कप्तान का चयन करेंगे।
मध्यांतर में 2 मिनट का ब्रेक होगा जिसमें दोनों टीमें अपनी रणनीति को दोबारा तैयार करने का प्रयास करेंगे
मैच के दौरान दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल करने का प्रयास करेंगे जिसमें बॉल खेलने के लिए संघर्ष भी होगा।
टीम बी मध्यांतर के बाद पहले हाफ में बिछड़ने के बाद दुबारा संगठित होकर गोल करने का प्रयास करेंगे।
रणनीति बदलने का फायदा टीम बी को मिलता है।
खेल में नियम का निर्णय छात्र स्वयं करेंगे कि कौन गलती कर रहा है या कौन सही है।
मैच के अंत में अध्यापक दोनों टीमों को बुलाकर उनसे खेल के बारे में बात करेगा। इनमें से मुख्य बिंदुओं को लिखा भी जाएगा।
यह गतिविधि दूसरे खेलों के माध्यम से भी की जा सकती है। जिसमें दो टीमें एक ही नियम का पालन करें।
मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने का प्रयास करते हैं और अपनी गलतियों को सही ठहराने की कोशिश करते हैं।
अध्यापक उन्हें बताता है कि टीम बी पहले संगठित होकर नहीं खेल रही थी लेकिन दूसरे हाफ में सहयोग के साथ खेलने के कारण सफलता प्राप्त करती है।
अध्यापक में आपसी तालमेल के फायदे बताता है। प्रयत्न से सफलता प्राप्त करने के बारे में जानकारी देता है और दबाव पर ना ध्यान देकर खेल पर ध्यान देने की बात करता है जिससे दबाव अपने आप हट जाता है।
फुटबॉल, चूना पाउडर, कागज के रंग-बिरंगे पताके जो मैदान के सीमा का निर्धारण करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।